महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए आठवले तावडे समेत चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणानयी दिल्ली , मार्च 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने चार नेताओं को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। घोषित उम्मीदवारों में श्री रामदास आठवले, श्री विनोद तावडे, श्रीमती माया चिंतामण ईवनाते और श्री रामराव वडकुते का नाम शामिल है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, इन सभी नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों का चयन किया है।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026 में होने हैं। भाजपा द्वारा घोषित इन उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी अब आगामी चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित