कोल्हापुर , मार्च 31 -- महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को ईंधन और खाना पकाने के गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैली आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए आश्वासन दिया कि पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।
श्री पाटिल ने आज शाम पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कह रहे हैं कि कहीं भी पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस की कमी नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अब उतनी लंबी कतारें नहीं हैं जितनी शुरुआत में थीं।" उन्होंने बताया कि व्यापारियों, विपक्ष और यहां तक कि लोगों की असुरक्षा जैसी कुछ श्रेणियों द्वारा पेट्रोल, डीजल या खाना पकाने की गैस की कमी के बारे में भय फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित