मुंबई , मार्च 06 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया और दो लाख तक के फसल ऋण माफ करने की योजना लागू करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार एक समिति गठित करेगी, जो इसके स्वरूप और प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। नयी योजना का नाम पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर शेतकरी कर्ज माफी योजना रखा गया है। इसके तहत 30 सितंबर 2025 तक 2 लाख तक के बकाया फसल ऋण वाले किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के उन किसानों को राहत देना है जो फसल ऋण का भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार के अनुसार, योजना से महाराष्ट्र के हजारों किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित