मुंबई , दिसंबर 20 -- महाराष्ट्र में 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब मतगणना रविवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतगणना के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब सारा राजनीतिक ध्यान इन स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों पर केंद्रित हो गया है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए पहले चरण में 02 दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि शेष 23 स्थानीय निकायों में शनिवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर समय के बाद भी लंबी कतारें लगी रहने के कारण मतदान देर शाम तक जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित