मुंबई , मई 01 -- महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राज्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनगणना 2027 की शुरुआत 'स्व-गणना' के साथ की है। यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसमें नागरिकों को स्वयं अपने घर की जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है।

राज्यपाल ने महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए 'हमारी जनगणना, हमारा विकास' का नारा भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित