मुंबई , अप्रैल 14 -- महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मंगलवार को मुंबई के लोक भवन में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवारे, लोक भवन के कर्मचारी और अधिकारी, तथा राज्य पुलिस के जवान उपस्थित थे।
अंबेडकर जयंती पर महाराष्ट्र में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अन्य मंत्रियों ने शिरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित