नांदेड़ , फरवरी 11 -- महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका में बुधवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और जमीन के नीचे से तेज गड़गड़ाहट की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर 15:25 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। इसका केंद्र खपरल गांव के पास जमीन के भीतर था। भूकंप के झटके हिब्बत, कोलगांव, धामनगांव, मोटरगा, धनज और जामखेड़ सहित आसपास के कई गांवों में महसूस किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित