मुंबई , दिसंबर 17 -- महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे ने नासिक फ्लैट आवंटन घोटाला मामले के कारण बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कोकाटे ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता अजीत पवार को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वीकार कर लिया। उनके विभागों का प्रभार फिलहाल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित