जयपुर , अप्रैल 14 -- हाराष्ट्र के ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री निवास पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभागीय योजनाओं, नवाचार पर अनुभव साझा किए। इस दौरान राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित