पुणे , अप्रैल, 15 -- महाराष्ट्र की पहली निशानेबाजी लीग (एसएलएम) 17 से 19 अप्रैल तक पुणे के अमनोरा पार्क स्थित छत्रगुंज नर्स स्कूल में आयोजित की जायेगीमहाराष्ट्र राइफल एसोसिएशन (एमआरए) द्वारा आयोजित 'शूटिंग लीग ऑफ महाराष्ट्र', राज्य स्तर पर 'शूटिंग लीग ऑफ इंडिया' (एसएलआई) इकोसिस्टम को व्यवस्थित रूप से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम है। हाल ही में 'शूटिंग लीग ऑफ़ कर्नाटक' की सफल शुरुआत के बाद, महाराष्ट्र संस्करण इस खेल के लिए एक प्रतिस्पर्धी लीग ढांचा तैयार करने की, पूरे भारत में लागू की जा रही सुनियोजित रणनीति का अगला चरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित