उदयपुर , मार्च 30 -- राजस्थान के उदयपुर में प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में आगामी 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती एवं 18 जून को हल्दीघाटी विजय दिवस समारोह का आयोजन वृहद रूप से किया जाएगा।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में सर्व समाज की सहभागिता से संभाग स्तरीय शौर्य सभा का आयोजन किया जाएगा जिसे सरसंघचालक संबोधित करेंगे। इसी शौर्य सभा में हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह के तहत वर्ष भर से चल रहे आयोजनों का समापन भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित