देहरादून , दिसम्बर 20 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को उनके आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की और साथ ही, नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
श्री थपलियाल ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित