रायगढ़ , मार्च 10 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण की टीम का आगमन हुआ। वरिष्ठ न्यायमूर्तियों के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिले के विभिन्न जल संसाधन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा केलो नदी और उससे जुड़ी रिवर कॉरिडोर परियोजना को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने न्यायाधिकरण के समक्ष अब तक किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधिकरण की टीम ने केलो डेम का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इसके साथ ही टीम ने कलमा बैराज का भी निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने जल संसाधनों के संरक्षण, उनके बेहतर उपयोग और भविष्य में प्रभावी जल प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित