पटना, मार्च 16 -- बिहार विधानसभा परिसर में चल रहे राज्यसभा चुनाव में सोमवार को दोपहर बाद तक चार विधायकों के मतदान केंद्र पर नही पहुंचने से महागठबंधन की परेशानी बढ़ गई है।

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन खेमे में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा गई हैंकांग्रेस के तीन विधायक अब तक मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। इनमें वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राजद के विधायक फैसल रहमान भी अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित