जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त करते हुए कहा कि दौसा जिले के महवा विधानसभा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए बस संचालन के लिए निगम द्वारा निविदाएं जारी कर दी गयी हैं और आवश्यकता होने तथा प्रस्ताव भिजवाए जाने पर और भी बसों के संचालन की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ बैरवा प्रश्नकाल में विधायक राजेंद्र के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बसें रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर संचालित की जायेगी। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 से अब तक बगरू विधानसभा क्षेत्र में 12 नयी बसों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान में महवा विधानसभा क्षेत्र से कुल 172 बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परिवहन सेवा प्रारम्भ करने की घोषणा की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित