चंडीगढ़ , दिसंबर 15 -- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है।

विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बीटेक, एमटेक और एमएससी (स्टैटिस्टिक्स) सेमेस्टर की कुछ परीक्षाएं पुनर्निर्धारित की गई हैं, जबकि परीक्षा समय और केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने कहा कि बीटेक 5वें सेमेस्टर (जी स्कीम) में डिजिटल कम्युनिकेशन, वाटर सप्लाई एंड ट्रीटमेंट, डिजाइन एंड एनालिसिस ऑफ एल्गोरिदम्स, केमिकल प्रोसेसिंग ऑफ अनकन्वेंशनल टेक्सटाइल मैटीरियल्स और इंट्रोडक्शन टू आर प्रोग्रामिंग विषयों की परीक्षाएं अब 31 दिसंबर 2025, पांच जनवरी और सात जनवरी 2026 को होंगी।

बीटेक 7वें सेमेस्टर (जी स्कीम) में टेक्सटाइल केमिकल प्रोसेसिंग, एडवांस आर्किटेक्चर ऑफ कंप्यूटर और क्वालिटी इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 19 दिसंबर 2025, 27 दिसंबर 2025 और नौ जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। बीटेक 8वें सेमेस्टर (जी स्कीम) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी रिसोर्सेज यूटिलाइजेशन की परीक्षा अब 22 दिसंबर 2025 को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित