चंडीगढ़ , फरवरी 24 -- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बाढ़ और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने 112.56 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 44 योजनाएं तैयार की हैं।
इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा मंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर दे रही थीं।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31 दिसंबर 2025 को आयोजित एचएसडीआर और एफसीबी की 57वीं बैठक में 30.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 योजनाओं को आवश्यक बजट प्रावधान के साथ मंजूरी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित