देहरादून , फरवरी 07 -- उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री और मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत, अपने क्षेत्र के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित