भीलवाड़ा , फरवरी 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी चोरी करने के आरोप में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इन आरोपियों को गंगापुर उप कारागृह से पेशी वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी अन्य मामलों में पहले से ही उप कारागृह में थे। आरोपी भोजपुरा गांव में 27 जनवरी को रात में नारायणी के खेत में बने बाड़े से दो भैंसें और तीन बछड़ों को चुरा कर ले गये।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान काजू उर्फ अनमोल बंजारा और हीरालाल सालवी के नाम सामने आये। दोनों आरोपी गंगापुर उप कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में थे, लिहाजा पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके उन्हें गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित