पटना , मार्च 8 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने रविवार को कह कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सता के अहंकार में संवैधानिक मर्यादा भूल गई हैं।
श्री पटेल ने कहा कि सुश्री बनर्जी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं और् गरिमा के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग और व्यवहार किया है,वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश की सर्वोच्च व्यवस्था है और उसके सर्वोच्च पद पर विराजमान राष्ट्रपति का सम्मान करना प्रत्येक राज्य सरकारों, जनप्रतिनिधि और नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला कोई भी वक्तव्य पूरे देश की संवैधानिक भावना को आहत करता है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू न केवल सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं, बल्कि वह आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। यह पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। ऐसे पद पर आसीन महिला के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी करना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और आदिवासी समाज का भी अपमान है।
श्री पटेल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मर्यादा, संवाद और संस्थाओं के सम्मान पर आधारित है। यदि कोई भी नेता राजनीतिक द्वेष या तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इन मर्यादाओं को तोड़ने का प्रयास करता है तो देश की जनता उसे स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भी सब कुछ देख और समझ रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, घोटालों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की घटनाओं से आम लोगों में आक्रोश है। जब देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश की जा रही है तो यह स्पष्ट है कि ममता सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को भी अनदेखी कर रही है।
श्री पटेल ने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई उम्मीद के साथ परिवर्तन की आंधी बह रही है। जनता लोकतंत्र का अपमान और संवैधानिक पदों की अवमानना करने वाली राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित