कोलकाता , फरवरी 13 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगलादेश के आम चुनाव में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली भारी जीत पर पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी। ममता बनर्जी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पड़ोसी देश के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने की आशा व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित