बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) , अप्रैल 02 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि ममता बनर्जी सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा देने के साथ हिंदुओं का अपमान किया गया।
डॉ यादव पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने के अवसर पर आयोजित समारोह से इतर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार से सभी लोग परेशान हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिस ढंग से बढ़ावा दिया गया, हिंदुओं को अपमानित किया गया।लोकतंत्र में चुनाव, इस सबका हिसाब चुकता करने का अवसर होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी घुसपैठियों पर आपराधिक कार्रवाई हो रही है। ऐसे में जनता का रुझान पूरी तरह भाजपा के साथ है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित