जौनपुर , दिसम्बर 14 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर (सोमवार) को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया जौनपुर आएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डा यादव 15 दिसंबर को विशेष हेलीकॉप्टर से प्रातः 10:10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी से प्रस्थान कर। 10:30 बजे जौनपुर जिले के समसपुर पनियारिया के पास भाकुरा खेल के मैदान में बने हेलीपैड पर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित