हरदोई , दिसम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के पिरोजपुर मार्ग के किनारे स्थित आम के बाग में एक महिला ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी।

महिला का शव सोमवार सुबह पेड़ से लटकते मिला। बताया जा रहा है की महिला के पति ने उसके मन मुताबिक सामग्री नहीं खरीदी। इसी बात से खफा हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी चंडिका सिंह ने तीन वर्ष पहले अपनी पुत्री मनीषा 23 वर्ष की शादी लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी धीरेंद्र उर्फ भैया के साथ की थी। पति दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। मनीषा पिछले छह माह से अपने मायके सैतियापुर में रह रही थी। पांच दिन पहले उसका पति धीरेंद्र उर्फ भैया उसे विदा करने के लिए गांव आया था। बताया जा रहा है की मनीषा अपने घर जाने से पहले पति से घरेलू सामग्री खरीदने के लिए कह रही थी। इस सामग्री को खरीदने के लिए धीरेंद्र अपनी पत्नी मनीषा और सास चंद्रकांती के साथ जगदीशपुर कस्बा गया था। वहां से शाम को वापस फिर सैतियापुर गांव आया। मनीषा के मन की घरेलू सामग्री न खरीदने को लेकर मनीषा खफा हो गई,।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित