जयपुर , फरवरी 12 -- राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मनोरथाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ल्हासा में पुलिस चौकी खोली जायेगी और इसकी वर्ष 2026-27 की बजट में घोषणा की जा चुकी है।
श्री बेढ़म ने विधायक गोविन्द प्रसाद के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के गेहूंखेड़ी गांव में पुलिस चौकी एवं चुरेलिया एवं गुराड़ी में नवीन पुलिस थाना खोलने पर भविष्य में क्षेत्र की जरूरतों के आधार पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित