, Dec. 27 -- वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म तेरे नाम सलमान के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी वर्ष उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ बागबान में काम करने का अवसर मिला। छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में सलमान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म नो इंट्री और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर के जरिये अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म वांटेड उनके करियर के लिये अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने माचो हीरो की भूमिका निभायी। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने सर आंखो पर लिया। वांटेड टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2010 में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि दर्शकों के बीच पेश की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान खान के करियर के लिये उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान खान की रेडी और बाडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया।वर्ष 2012 में सलमान खान की एक था टाइगर और दबंग 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सलमान की वर्ष 2014 में जय हो और किक जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। किक ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रुपये की कमाई की। उनकी वर्ष 2015 में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की। प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभायी है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है।वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुई। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की वर्ष 2017 में ट्यूबलाइट और फिल्म टाइगर जिंदा है प्रदर्शित हुई है। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

सलमान खान की वर्ष 2018 में फिल्म रेस 3 प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की है। वर्ष 2019 में सलमान की भारत और दबंग 3 प्रदर्शित हुयी। भारत ने 209 करोड़ जबकि दबंग 3 ने 150 करोड़ की शानदार कमाई की। वर्ष 2021 में सलमान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम प्रदर्शित हुयी। सलमान खान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में..पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करण अर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर शामिल हैं। सलमान खान की वर्ष 2023 में किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है। वर्ष 2025 में सलमान खान ने फिल्म सिकंदर में काम किया। सलमान की आने वाली फिल्मों में बैटल ऑफ गलवान प्रमुख है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित