, Oct. 19 -- वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'नरसिम्हा' भी सनी के सिने करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल का किरदार पूरी तरह ग्रे शेडस लिए हुए था। इसके बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में कामयाब हुए और अपने दमदार अभिनय से फिल्म को सुपरहिट बना दिया।

वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'दामिनी' सनी के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। यूं तो यह पूरी फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के इर्द गिर्द घूमती है लेकिन सनी ने अपनी विशिष्ट संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गए।

वर्ष 1993 से वर्ष 1996 तक सनी देवोल के करियर के लिए बुरा वक्त साबित हुआ। इस दौरान उनकी कई फिल्में टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'बॉर्डर' और 'जिद्धी' की कामयाबी के बाद सनी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान पाने में कामयाब हो गए। 'बॉर्डर' में उन्होंने महावीर चक्र विजेता मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में जान डाल दी थी।

वर्ष 1999 में सनी ने फिल्म 'दिल्लगी' के जरिए निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' सनी देओल के सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट साबित हुई। देश भक्ति के जज्बे से परिपूर्ण यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद की गई। साथ ही ऑल टाइम सुपरहिट फिल्म में शुमार हो गई।

सनी ने अपने सिने करियर में अब तक 100 फिल्मों में अभिनय किया है। सनी देओल गुरदासपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। सनी आज भी उसी जोशोखरोशो के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। वर्ष 2023 में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' प्रदर्शित हुयी है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 525 करोड़ की कमाई की है। इस वर्ष सनी देओल की फिल्म जाट प्रदर्शित हुयी जो हिट साबित हुयी। सनी देओल की आने वाली फिल्मों में लाहौर 1947,बॉर्डर 2 और रामायण प्रमुख है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित