, Feb. 24 -- वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिये भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इस बीच संजय लीला भंसाली ने वर्ष 2007 में सावंरिया और वर्ष 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।सांवरिया के जरिये संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था। वर्ष 2012 में संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर राउडी राठौर का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। वर्ष 2013 में संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर गोलियों की रासलीला रामलीला बनायी। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।वर्ष 2014 में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर मेरीकॉम बनायी जो हिट साबित हुयी। संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी जिसमें रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।इसके साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।
संजय लीला भंसाली की वर्ष 2018 में फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद भंसाली ने वर्ष 2022 में आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाडी बनायी। वर्ष 2024 में भंसाली ने वेबसीरीज हीरामंडी बनायी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अहम भूमिका है।
रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित