, March 9 -- यह वह समय था जब मूक फिल्मों के निर्माण का दौर समाप्त हो रहा था और रूपहले पर्दे पर कलाकार बोलते नजर आ रहे थे। हिंमाशु राय ने जब वर्ष 1933 में फिल्म कर्म का निर्माण किया तो उन्होंने नायक की भूमिका स्वयं निभायी और अभिनेत्री के रूप में देविका रानी का चुनाव किया ।कर्म में देविका रानी ने हिमांशु राय के साथ लगभग चार मिनट तक लिप टू लिप दृश्य देकर उस समय के समाज को अंचभित कर दिया । इसके लिये देविका रानी की काफी आलोचना भी हुयी और फिल्म को प्रतिबंधित भी किया गया ।इस फिल्म में देविका रानी के फरार्टेदार अंग्रेजी संवाद अदायगी को देखकर लोग हैरान से रह गये और उनके व्यक्तिव को देखकर दर्शक इस कदर सम्मोहित हुये कि उनकी गिनती बोलती फिल्मों की श्रेष्ठतम नायिकाओं में होने लगी। हिमांशु राय ने इसके बाद देविका रानी से शादी कर ली और मुंबई आ गये।
मुंबई आने के बाद हिमांशु राय और देविका रानी ने मिलकर बांबे टॉकीज बैनर की स्थापना की और फिल्म जवानी की हवा का निर्माण किया। वर्ष 1935 में प्रदर्शित देविका रानी अभिनीत यह फिल्म सफल रही ।बाद में देविका रानी ने बांबे टॉकीज के बैनर तले बनी कई फिल्मों में अभिनय किया । इन फिल्मों में से एक फिल्म थी अछूत कन्या । वर्ष 1936 में प्रदर्शित .अछूत कन्या. में देविका रानी ने ग्रामीण बाला की मोहक छवि को रूपहले पर्दे पर साकार किया ।फिल्म ..अछूत कन्या ..में अपने अभिनय से देविका ने दर्शको को अपना दीवाना बना दिया ।फिल्म मे अशोक कुमार एक ब्राह्मण युवक के किरदार मे थे जिन्हें एक अछूत लड़की से प्यार हो जाता है। सामाजिक पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म काफी पसंद की गयी और इस फिल्म के बाद देविका रानी फिल्म इंडस्ट्री में ..ड्रीम गर्ल ..के नाम से मशहूर हो गयी ।
अभिनेता अशोक कुमार ने एक बार अपने साक्षात्कार में फिल्म ..अछूत कन्या.. को याद करते हुये देविका रानी के बारे में कहा था ..पूछो मत उस जैसी हीरोइन को छू लेने की तमन्ना लिये ना जाने कितने मर गये ..अछूत कन्या के प्रदर्शन के बाद देविका रानी फस्र्ट लेडी ऑफ इंडियन स्क्रीन ..यानी भारतीय रजत पट की पहली पटरानी ..की उपाधि से सम्मानित किया गया । ड्रीम गर्ल और पटरानी जैसे सम्मान प्राप्त देविका रानी के बारे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में वह कितनी लोकप्रिय रही होंगी । फिल्म अछूत कन्या के देविका रानी ने अशोक कुमार के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया।इन फिल्मों में वर्ष 1937 मे प्रदर्शित फिल्म .इज्जत के अलावा सावित्री,निर्मला जैसी फिल्में शामिल है। बाद में देविका रानी ने किशोर शाहू और जयराज जैसे नायकों के साथ भी अभिनय किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित