, Feb. 27 -- मनमोहन देसाई के निर्देशन में फिल्म सच्चा-झूठा के लिए इंदीवर का लिखा एक गीत 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' को आज भी शादी के मौके पर सुना जा सकता है। इसके अलावा फिल्म राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म 'सफर' के लिए उन्होंने 'जीवन से भरी तेरी आंखे' और 'जो तुमको हो पसंद' जैसे गीत लिखकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। जाने माने फिल्मकार राकेश रोशन की फिल्मों के लिए इंदीवर ने सदाबहार गीत लिखकर उनकी फिल्मो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सदाबहार गीतों के कारण ही राकेश रोशन की ज्यादातार फिल्मे आज भी याद की जाती हैं। इन फिल्मों में खासकर कामचोर, खुदगर्ज, खून भरी मांग, कालाबाजार, किशन कन्हैया, किंग अंकल, करण अर्जुन, कोयला जैसी फिल्में शामिल हैं।

राकेश रौशन के अलावा इंदीवर के पसंदीदा निर्मात-निर्देशको में मनोज कुमार, फिरोज खान आदि प्रमुख रहे हैं। इंदीवर के पसंदीदा संगीतकार के तौर पर कल्याण जी आनंदजी का नाम सबसे ऊपर आता है। कल्याणजी-आनंदजी के संगीत निर्देशन में उनके गीतों को नई पहचान मिली। शायद कल्याणजी-आनंद जी इंदीवर के दिल के काफी करीब थे। सबसे पहले इस जोड़ी का गीत संगीत 1965 में प्रदर्शित फिल्म 'हिमालय की गोद में' पसंद किया गया।

इसके बाद इंदीवर द्वारा रचित फिल्मी गीतों में कल्याणजी-आनंदजी का ही संगीत हुआ करता था। ऐसी फिल्मो में उपकार, दिल ने पुकारा, सरस्वती चंद्र, यादगार, सफर, सच्चा झूठा, पूरब और पश्चिम, जॉनी मेरा नाम, पारस, उपासना, कसौटी, धर्मात्मा, हेराफेरी, डॉन, कुर्बानी, कलाकार आदि शामिल हैं। वर्ष 1975 मे प्रदर्शित फिल्म 'अमानुष' के लिए इंदीवर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इंदीवर ने अपने सिने कैरियर में लगभग 300 फिल्मों के लिए गीत लिखे। लगभग तीन दशक तक अपने रचित गीतों से श्रोताओं को भावविभोर करने वाले इंदीवर 27 फरवरी 1997 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित