रायबरेली , जनवरी 20 -- कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों और मजदूरों के स्वाभिमान व रोजगार के अधिकार से जुड़ा कार्यक्रम है, जिसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
दो दिवसीय दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आये श्री गांधी ने आज सांसद आवास मुंशीगंज में जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर जनता को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने करीब दो करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों व अन्य कार्यों का शिलान्यास भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित