आगरा , दिसंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को स्पीड कलर लैब चौराहे पर कांग्रेसी टैंट लगा कर एक दिन के उपवास पर बैठ गए। दरअसल लोक सभा में मनरेगा का नाम बदल कर वीबी जी राम जी कर दिया गया उसी का विरोध जताने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दिन के उपवास पर बैठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सुबह करीब दस बजे से उपवास शुरू हुआ जो दोपहर बाद चार बजे तक चला। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित