देवरिया, दिसम्बर 22 -- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) करने के खिलाफ सोमवार को यहां कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ' रोशन 'के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक, सिविल लाइंस,कलेक्टरी कचहरी, शिव मंदिर होते हुए पुनः वापस सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन का समाप्त किया। श्री रोशन ने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय को गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कहना है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा है और इसके नाम से छेड़छाड़ करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। नया कानून गरीबों के हित के विरुद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित