मनीला , दिसंबर 14 -- मध्य फिलीपींस के नेग्रोस ओरिएंटल प्रांत में एक वाहन के ब्रेक फेल होकर गड्ढे में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वाहन अयंगून नगरपालिका में एक कब्रिस्तान की ओर जाते समय ढलान से नीचे जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित