ऋषिकेश , मार्च 13 -- मध्यप्रदेश से घर से निकला एक नाबालिग बालक भटककर उत्तराखंड में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंच गया। जिस पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 मार्च को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को एक नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमता मिला। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू (काल्पनिक नाम) निवासी ब्यावरा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित