हनुमानगढ़ , फरवरी 10 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टाऊन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने एक दम्पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 683 ग्राम अफीम और सवा लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की।

पुलिस सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि रात एक विशेष अभियान के दौरान रावतसर मेगा हाइवे पर चक 14 एसएसडब्ल्यू के पास पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा में बैठे मध्य प्रदेश के मदन बंजारा (36) और उसकी पत्नी मंजू बाई (32) और एक स्थानीय बिचौलिए जितेंद्र उर्फ बबलू विश्नोई (43) को गिरफ्तार करके उनसे 683 ग्राम अफीम और अफीम की बिक्री से प्राप्त एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए।

इन तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित