मधेपुरा , फरवरी 23 -- मधेपुरा इले के मुरलीगंज थाना अंतर्गतदिग्घी रोड में बिसहरी स्थान के पास सोमवार को दिन दहाड़े एक फाइनेंस कर्मी से बदमाशो ने हथियार दिखाकर लगभग 35 हजार रुपए, टैब तथा मोबाइल फोन लूट लिया।
पीड़ित पंकज कुमार (25) वर्त्तमान में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के मुरलीगंज शाखा में केन्द्र मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं । कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र महिनाथपुर गांव निवासी श्री कुमार ने घटना के बाद मुरलीगंज थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार सोमवार को करीब तीन बजे पंचगछिया विषहरी स्थान के पास अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति मुंह ढ़ककर आये और पीड़ित को धक्का देकर गिरा दिया और हथियार दिखा कर छीना झपटी के बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित