मधेपुरा , मार्च 28 -- बिहार में मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अरार पुल के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी।पुलिस ने घटनास्थल से तीन युवकों का शव बरामद कर लिया है, जबकि एक शव की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित