मधेपुरा , फ़रवरी 20 -- बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनेशपुर-चौसा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया मृतकों की पहचान मोरसंडा पंचायत के धाने-माने डीह गांव के निवासी चंदेश्वरी मंडल के पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ सिद्धू (19) और किशोर मंडल के पुत्र राहुल कुमार (22) के रूप में की गयी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित