मधेपुरा, अप्रैल 13 -- मधेपुरा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल की पुण्य तिथि सोमवार को मनायी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने श्री मंडल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्हें सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास के प्रबल समर्थक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री मंडल ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका प्रभाव आज भी प्रदेश की सामाजिक संरचना में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित