मधेपुरा , फरवरी 07 -- बिहार में मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला, साहुगढ़ में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत खराब हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिड डे मील खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि बीमार बच्चों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं, हालांकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित