मधेपुरा , फ़रवरी 02 -- बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थितबीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल से पुलिस ने सोमवार को एक छात्रा का शव बरामद किया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के एक कमरा से एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका की पहचान सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। खुशबू मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि खुशबू की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है।खुशबू के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित