भुवनेश्वर , फरवरी 14 -- ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में व्यस्त सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह दुखद घटना शुक्रवार की दोपहर जगुलेइपाड़ा गांव में घटी, जब मधुमक्खियां अचानक छत्तों से निकल आईं और डंक मारने लगीं। सूत्रों के अनुसार, बैलोचन बिस्वाल नाम के पीड़ित व्यक्ति ने डंकों का सामना न कर पाने के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मधुमक्खियों ने गांव के स्कूल परिसर के पास एक पेड़ की चोटी पर दो फुट लंबा छत्ता बना रखा था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों को केंद्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित