मधुबनी , अप्रैल 19 -- बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमला वाड़ी काॅलेज के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर तेज रफ़्तार एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह के वार्ड नंबर 8 निवासी नरेश कामत (25) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित