मधुबनी , मार्च 30 -- बिहार में मधुबनी जिला के लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कविलासा बजरंग चौक पर एक लोडेड देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के चोपार निवासी रमन कुमार यादव रूप में हुई है। वहीं फरार दो अपराधियों में एक की पहचान चोपार गांव निवासी रविंद्र यादव उर्फ टमाटर यादव के रुप में हुई है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती दल के लोग तेनुआही चोक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों के संबंध में गुप्त सुचना प्राप्त हुई और इस सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गए। उन्होंने बताया कि एएसआई श्रवण कुमार के आवेदन के अलोक में कांड संख्या-127/26 दर्ज किया गया है। इस मामले की प्राथमिकी में दो नामजद सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित