मधुबनी , जनवरी 28 -- िहार में मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और शराब के खुलासे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुलपरास पुलिस ने थाना खुटौना क्षेत्र के परसाही गांव निवासी दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार बुल्गारिया एवं अंजन कुमार गोईत के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से शराब तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त थे। पुलिस को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें धर दबोचा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ये तस्कर चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फुलपरास पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित