मधुबनी , मई 02 -- बिहार में मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में शनिवार को पानी से भरे खड्ड में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलंगिया गांव में पानी से भरे खड्ड में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान श्याम लाल महतो के पुत्र समर कुमार (07) और ऋषि कुमार (05) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित