मधुबनी , फरवरी 07 -- बिहार के मधुबनी जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को नकली शराब बनाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने आज बताया कि नगर थाना क्षेत्र के बारी टोल से नकली शराब बनाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना दिलीप प्रसाद बारी को गिरफ्तार किया गया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि सरगना दिलीप प्रसाद बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण कर उसे शहर और आसपास के इलाकों में आपूर्ति करता था। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग ने छापेमारी के दौरान सात शराब तस्करों और शराब पीने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों के पास से छह वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग शराब की ढुलाई के लिए किया जा रहा था। इस अभियान में कुल 225 लीटर देशी और 63 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित