मधुबनी , मार्च 16 -- बिहार के मधुबनी जिले में नगर थाना क्षेत्र के कैटोला स्थित गैस गोदाम में घरेलू गैस की आपूर्ति नही होने पर उग्र भीड़ ने गोदाम के मुख्य गेट को निशाना बनाया और परिसर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जिले में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोगों को गैस पाने के लिए घंटों कतार में खड़े देखा जा सकता है। ऐसी ही हालत में कैटोला में भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित