मधुबनी , दिसंबर 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव में मंगलवार को खेत जोताई करने के क्रम में ट्रैक्टर पलने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान दुल्लीपट्टी गांव के वार्ड नंबर 06 निवासी अमोद कुमार मंडल के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित